अगर आपने SIR Enumeration Form भर चुका हैं और अब आप यह जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म अपडेट हुआ है या नहीं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। आजकल काफी लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनका SIR Form सबमिट हुआ है या नहीं, BLO ने अपडेट किया है या नहीं और क्या ऑनलाइन उसका स्टेटस दिख रहा है। इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताने वाले हैं कि SIR Form Status Online कैसे चेक किया जाता है और किन स्टेप्स को फॉलो करके आप सिर्फ एक मिनट में अपना स्टेटस देख सकते हैं।
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि SIR Form यानी Special Intensive Revision फॉर्म का इस्तेमाल वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए किया जाता है। चाहे आप पहले से रजिस्टर्ड वोटर हों या नए, यह फॉर्म सभी को भरना जरूरी होता है। अगर आप इसे नहीं भरते हैं तो आपका नाम voter list से हट सकता है या फिर update में दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आपने फॉर्म भरा है तो उसका स्टेटस check करना भी उतना ही जरूरी है।
अब बात करते हैं ऑनलाइन SIR Form Status Check करने की। सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में Chrome browser ओपन करना होगा और Google में सर्च करना है SIR Form Online या Voter EC। सर्च रिजल्ट में आपको आधिकारिक वेबसाइट voter services portal दिखाई देगी। इस वेबसाइट पर क्लिक करके आप आगे बढ़ेंगे।
अब आपके सामने login पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके captcha कोड भरना होगा। इसके बाद request OTP पर क्लिक करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करते ही आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे। अगर आपने पहले साइन अप नहीं किया है तो पहले register करना जरूरी है।
लॉगिन होने के बाद यहां आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, लेकिन आपको नीचे स्क्रॉल करके Fill Enumeration Form या e Enumeration का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। इसपर क्लिक करने के बाद आपको अपना State चुनना है और उसके बाद अपना EPIC Number यानी voter ID number दर्ज करना है। इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपको स्टेटस दिखाई देगा। अगर वहां लिखा आता है Your Form Has Been Successfully Submitted तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म सबमिट होकर आगे की प्रक्रिया में जा चुका है। अगर लिखा आता है For more details contact your BLO तो इसका मतलब है कि आपका डेटा प्रोसेस में है और इसके अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। कुछ मामलों में आपको BLO से संपर्क करके confirmation भी लेना पड़ सकता है।
अगर आपकी स्क्रीन पर अभी भी कोई update नहीं दिखता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार पोर्टल पर data update होने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। इसलिए आप एक या दो दिन बाद फिर से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर आपको EPIC नंबर नहीं पता है तो उसी पोर्टल पर Search by name के जरिए भी voter ID ढूंढा जा सकता है।
आखिरी बात यह याद रखिए कि SIR Form की जानकारी सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलती है। कई लोग YouTube या Google में fake download link ढूंढते हैं, लेकिन असली स्टेटस और फॉर्म सिर्फ सरकारी पोर्टल और BLO के माध्यम से ही मिलता है।
तो उम्मीद है अब आपका confusion खत्म हो चुका होगा और अब आप घर बैठे आसानी से अपना SIR Form Status Online चेक कर पाएंगे।